• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही जारी, थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम एमडी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 2, 2024

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा (ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी नेतृत्व में टीम गठित की गई।
उक्त टीम के उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये 2 दिसंबर को बरखेड़ी फंटा ढोढर से आरोपी अहमद रजा उर्फ गोलू शेख पिता शरीफ अख्तर उर्फ नन्नु खां उम्र 26 साल निवासी ढोढर जिला रतलाम को उसकी सेलेरियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 43 सीबी 4128 में अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम एमडी किमती 1 लाख 50 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर अप. क्रं. 457/2024 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आऱोपी गोलू शेख से जप्त एमडी ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी गोलू शेख को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की जावेगी ।
गिरफ्तार आरोपी : अहमद रजा उर्फ गोलू शेख पिता शरीफ अख्तर उर्फ नन्नु खां उम्र 26 साल निवासी ढोढर जिला रतलाम।
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, आऱ. नरेन्द्र सिंह हाडा, आऱ. शोभाराम वर्मा, आऱ. जितेन्द्र व्यास, सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!