• Wed. Oct 28th, 2026

आक्रोश : बांग्लादेश में हिंदू समाज और संतो पर हो रहे अमानवीय अत्याचारो पर सर्वसमाज निकालेगा रैली

BySurendra Jain

Dec 1, 2024

खबर पक्की, 1 दिसंबर, रतलाम। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज और संतो पर हो रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज मंगलवार को आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन दिया देगा। सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले 3 दिसम्बर मंगलवार को होने वाली रैली में जिले भर के हिन्दूओ को एकजूट होकर शामिल होने का आह्वान किया गया हैं। सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधियो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी।
मुख्य रूप से श्रंगेरीमठ के मठाधीश श्रंगेरी मठ के आत्मानंद सरस्वतीजी ,अंखड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप महाराज, श्री स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ वृंदावन के स्वामी नारायणगिरीजी, दत्त अखाड़ा उज्जैन के नीलभारती, पं. संजयशिव शंकर दवे, हिन्दू जनचेतना मंच के राजेश कटारिया ,सिक्ख समाज के सचिव कवंलजीत सिंह मंचासीन रहे।
महंत आत्मानंदजी सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस देश को हमने स्वतंत्र कराया वहां आज हमारे ही हिन्दूओ की निर्मम हत्या हो रही है। बांग्लादेश में जब से सियासी पासा पलटा है, हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। संतो पर झुठे मुकदमें लादे जा रहे है और बहन बेटिया सुरक्षित नही है। इस अत्याचार के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठानी होगी।
हिंदू घरों और जमीनों को छिनने की साजिश
अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप महाराज ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमले पिछले दशकों में व्यवस्थित तरीके से होने लगे हैं। बांग्लादेश में हिंदू घरों और जमीनों को साजिश के तहत छीनने और जबरन देश छुड़वाने की कोशिशें हो रही हैं। बांग्लादेश की पिछली सरकारें धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हमलों के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम रही हैं। इससे देश भर के समस्त हिंदू समाज आहत हुआ है। सिक्खसमाज के सचिव कवंलजीतसिंह ने कहा बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर लगातार अमानवीय अत्याचार हो रहे है,जो अब असहनीय है। विश्व में ध्यान आकर्षित करने के लिए अब उठ खड़े हुए होने की आवश्यकता है।
परिवार सहित शामिल होने की अपील
जिले के हिंदू धर्मस्थलों, मंदिरों में भजन कीर्तन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे कालिकामाता एक होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेगे। जिले भर के संपूर्ण हिन्दू समाज जिले के भर से एकत्रित होकर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
हिन्दू समाज के संतो ने जिले भर के हिन्दूओ को परिवार सहित इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। प्रेसवार्ता के दौरान राजेन्द्र सिंह गोयल, ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रितेश गादिया, कैलाश राठोर, प्रवीण उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!