• Wed. Oct 28th, 2026

ट्रक ने तीन बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत : दो गंभीर रूप से घायल, रतलाम के सैलाना रोड पर हुआ हादसा

BySurendra Jain

Nov 30, 2024

खबर पक्की, 30 नवंबर, रतलाम। सैलाना रोड पर शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रक ने तीन अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को रौंदता हुआ ट्रक रोड पर बनी पुलिया के डिवाइडर में जा घुसा। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दो घायल हुए है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है।
घटना रात 11.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सैलाना की तरफ से आ रहा ट्रक क्रमांक आरजे 03 जीए 2709 रतलाम की तरफ आ रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर अतिथि गार्डन के आगे बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद रोड पर बनी पुलिया के किनारे बने डिवाइडर में जा घुसा। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी वीडी जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घटना कैसे हुई इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी स्पष्ट रूप से बोलने के तैयार नहीं था। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दो घायल है।
घटना में विनोद राठौर (50) निवासी जवाहर नगर और विशाल सोनी (20) पिता विजय सोनी निवासी धनजी बाई का नोहरा रतलाम की मौत हो गई है। मृतक विनोद की तीन बच्चे है, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 22 साल, दो बेटे 19 व 15 साल के है। मृतक विनोद के भाई दीपक राठौर ने बताया कि भैया की अगरबत्ती पैकिंग की प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री है। रात में वह अपने दोस्त के साथ बरबड़ रोड पर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी है। मृतक के विशाल के परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया।
बाइक सवार को घसीटता ले गया ट्रक
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक एक बाइक सवार को तो घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। लेकिन ट्रक के नीचे बाइक फंसी हुई थी। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक सैलाना की तरफ से आ रहा था। बाइक सवारों को टक्कर मारी है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पहली प्राथमिकता घायलों को उपचार करना है।

You missed

error: Content is protected !!