खबर पक्की, 30 नवंबर, रतलाम। जिले के धानासुता गांव से बदनावर कृषि उपज मंडी में 27 नवम्बर को सोयाबीन बेचने गये किसान राजेश पांचाल की हत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर रतलाम पांचाल समाजजन और मृतक के परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेने एवं हत्या की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन रतलाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
पांचाल समाज- जन, कलेक्टोरेट परिसर के बाहर इकठ्ठा हुए और उन्होंने पीडि़त परिवार के लिए इन्साफ मांगते हुए नारेबाजी की और मांग की है कि इस मामले में आरोपियों की पहचान कर जल्द इनकी गिरफ़्तारी की जाए।
इस मौके पर रतलाम पांचाल समाज के अध्यक्ष संदीप पांचाल ने कहा की ग्राम धानासुता निवासी राजेश उर्फ राजू पिता मुन्नालाल पांचाल 27 नवम्बर की शाम साढ़े 5 बजे अपने गांव से ट्रेक्टर ट्राली में सोयाबीन भरकर बेचने के लिए बदनावर मंडी के लिए निकला था। करीब शाम 7 बजे मंडी पहुंचा। मृतक ने पिता मुन्नालाल पांचाल को फोन लगाकर बोला था कि मैं मंडी पहुंच गया हूँ और अब खाना खाऊंगा। 28 नवंबर गुरुवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।
राजेश का शव मंडी से 5 किमी दूर मिला था घटना वाले दिन जब सुचना मिली और मौके पर पहुंचे तो मृतक के हाथ, चेहरे गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे कट के निशान थे जिस से ये प्रतीत हो रहा था कि ये कोई चोरी के प्रयास के दौरान की गई हत्या नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई निर्मम हत्या है। राजेश पांचाल बड़े ही सीधे सादे इंसान थे, पिछले कई सालों से धानासुता रह रहे थे और खेती किसानी का काम करते थे, किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद और पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान नहीं की ओर अभी तक कोई सुराग भी नहीं जुटा पाई और अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसको लेकर समाजजनों में आक्रोष है।
ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया जिसमें समाज के पार्षद प्रतिनिधि रमेशचंद्र पांचाल,मनोहरलाल पांचाल, ललित पांचाल, जितेन्द्र पांचाल, राहुल पांचाल, शान्तिलाल पांचाल, देवेन्द्र धारवा, महेश पांचाल, राकेश पांचाल एवं जावरा नगर के साथ साथ धनासुता एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पांचाल की हत्या के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांचाल समाज ने ज्ञापन सौंपा
