• Wed. Oct 28th, 2026

लावारिस स्विफ्ट कार से एक लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ जब्त, आरोपी फरार

BySurendra Jain

Nov 28, 2024

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। जिले के जावरा औ. क्षैत्र थाना को लावारिस स्विफ्ट से अवैध मादक पदार्थ की बड़ी मात्रा में डोडाचूरा को जब्त किया गया है। सुचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। कार से 60 किलो 600 ग्राम डोडाचुरा सहित अज्ञात आरोपी पर प्रकरण कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार शाम को मुखबिर सुचना के आधार पर पुलिस ने डोडा चुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मामटखेडा से गांव मुंडली की ओर जाने वाला कच्चा रास्ते पर खड़ी ग्रे (कार्बन) कलर की स्विफ्ट कार क्र. जीजे 27 टीडी 7444 के अंदर बोरो में भरा 60 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जिसकी किमती 1,20,000 रुपये सहित कार को जप्त किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट,का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!