• Wed. Oct 28th, 2026

पिकअप वाहन से गोवंश की तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा, 8 गौवंश गौवंश बरामद, आरोपी हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

BySurendra Jain

Nov 28, 2024

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। जिले के जावरा में पुलिस ने गौवंश की तस्करी कर रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी करके पकड़ लिया और इस वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए कुल आठ गौवंश की जान बचा ली,लेकिन तस्करी करने वाला आरोपी मौका देख कर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया है। जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
औ.क्षेत्र जावरा थाना की गठित टीम ने मुखबिर की सुचना आधार पर लुहारी फन्टा हाई वे रोङ जावरा से एक बोलेरो पिकअप क्र एमपी 42 जी 2994 को घेराबंदी करके रोका। इस वाहन मे चालक ने 05 बेल 03 केङे गोवंश को ठुस – ठुस कर भर रखा था । वाहन चालक गोवंश को धुलिया महाराष्ट्र वध कराने के लिये ले जा रहा था । वाहन को रोककर गोवंश को छुङवाया गया इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला छोङकर अज्ञात पिकअप के चालक के विरुद् थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 710/27.11.24 धारा 4,6,9, गोवंश वध प्रतिच्छेद अधिनीयम व 11(डी) पशु क्रुरता अधिनीयम का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
गोवंश पिकअप वाहन को पकडऩे में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि राकेश मेहरा,सउनि शिवाजीराव जगताप, सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. 52 संजय आंजना, प्रआर 144 योगेश सैनी, प्र आऱ 786 विष्णु चंन्द्रावत, आर 252 मनोहर गायरी, आर 455 चेतन राठोर,आर 134 योगेश, म.आर 1128 कौशल्या धनगर, थाना औद्यौगिक क्षैत्र जावरा सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!