रतलाम। खबर पक्की के फेसबुक पर किए गए सर्वे में चैतन्य काश्यप और पारस सकलेचा में यदि मुकाबला हो तो बेहतर विधायक कौन होगा के जवाब में जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सर्वे के 2 दिन पश्चात जिन लोगों ने वोट डालने की हिम्मत दिखाई उसके अनुसार चैतन्य काश्यप को 71 प्रतिशत वोट मिल रहा है और पारस सकलेचा को 29 प्रतिशत कुल 160 वोट पड़े हैं। इसमें से 111 वोट चैतन्य काश्यप को प्राप्त हुए हैं और 49 वोट पारस सकलेचा को प्राप्त हुए है। यदि यही ट्रेंड आगे भी जारी रहता है तो कांग्रेस की राह इस बार भी बहुत कठिन रहने वाली है खैर अभी चुनाव में देर है और आगे क्या होगा यह कहना जल्दबाजी होगा रुझानों से साफ है कि भाजपा से चैतन्य कश्यप बहुत भारी उम्मीदवार है जिले की एकमात्र सीटहै जिस पर भाजपा इतनी सशक्त है।
