• Sat. Sep 19th, 2026

जिला व पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को जिंदा बचाया गया

BySurendra Jain

Jun 10, 2018

रतलाम। रतलाम जिले के नामली के पास ग्राम सिखेड़ी में आज शाम लगभग 5 बजे गणेश पिता घनश्याम जो की आदिवासी समाज का बालक था और जिसकी उम्र लगभग 1 से डेढ़ वर्ष थीं जो लापरवाही पूर्वक खुले छोड़ दिये गये बोरवेल में गिर गया था जो जिला कलेक्टर रुचिका चौहान एवं जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर त्वरित उपचार देने के बाद 108 गाड़ी से इसे जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित निकालने में सभी अधिकारियों कर्मचारियों व ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। नामली-सिखेड़ी ग्राम के नागरिकों व जिले की जनता प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!