• Wed. Oct 28th, 2026

एसपी ने शुरू की पहल : पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी

BySurendra Jain

Nov 14, 2024

खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी अपना जन्मदिन मना सकेंगे। परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए पुलिसकर्मियों को छुट्टी भी मिलेगी। रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए यह पहल की है। एसपी खुद पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर फोन लगाकर बधाई देंगे। इसकी शुरुआत रतलाम में हो चुकी है।
एसपी कुमार का कहना है कि पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे ड्यूटी पर रहता है। इस कारण वह अपने जन्मदिन भी भूल जाते हैं। पुलिस की व्यस्त नौकरी को समझ सभी अधिकारी व कर्मचारी के लिए जन्मदिन पर छुट्टी की पहल शुरू की है। एसपी की इस पहल का विभागीय अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है। दो दिन पूर्व भी दो पुलिसकर्मियों के जन्मदिन होने पर एसपी ने स्वयं फोन लगाकर बधाई दी और उनकी छुट्टी स्वीकृत की।
बता दें, रतलाम जिले में करीब 1200 पुलिसकर्मी है। जिसमें अधिकारी समेत सभी शामिल है। एसपी कुमार ने बताया जन्मदिन एक ऐसा मूवमेंट रहता है जो कि परिवार के साथ मनाया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। जो पुलिस वेलफेयर का एक हिस्सा है।

You missed

error: Content is protected !!