खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सज्जन मिल चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि देश की आजादी एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रज, राष्ट्र नायक पंडित जवाहरलाल नेहरू एक संपन्न परिवार के होने के बावजूद भी उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय आजादी की लड़ाई एवं स्वतंत्रता संग्राम के लिए जेल में रहकर व्यतीत कर दिया, उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आधुनिक भारत की जो कल्पना की थी वह आज उन्हीं के बदौलत साकार हो रही है। उनके द्वारा स्थापित पंचशील सिद्धांत को आज विश्व अपना रहा है ।
कार्यक्रम को निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने भी संबोधित करते कहां की पंडित नेहरू के सिद्धांत को अपनाकर ही देश में अमन भाई चारा एवं शांति कायम की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस के महामंत्री राजीव रावत ने किया। इस अवसर इक्का बेलूत, सुनील महावर, राजकुमार जैन लाला, मीना खत्री, आनंदीलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया।
कांग्रेस ने मनाई नेहरू जी की जन्म जयंती
