• Wed. Oct 28th, 2026

अंडर ब्रिज संख्या 115 से आवागमन एक महीने के लिए बंद

BySurendra Jain

Nov 12, 2024

खबर पक्की, 12 नवंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-बिसलवासकलां खंड में स्थित दूरदर्शी अंडर ब्रिज संख्या 115 के फ्लोर मरम्मत कार्य हेतु एक महीने के लिए आवागमन बंद रहेगा।
नीमच-बिसलवासकलां खंड में दूरदर्शी गांव के पास स्थित अंडर ब्रिज संख्या 115 का फ्लोर बारिश के दौरान खराब हो जाने के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए अंडर ब्रिज के सतह का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस हेतु तत्काल प्रभाव से अगले एक महीने तक अंडर ब्रिज संख्या 115 से आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता परेशानी से बचने के लिए अंडर ब्रिज संख्या 116 का उपयोग कर सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!