• Wed. Oct 28th, 2026

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री पर आरोप : भाजपा और सीएम ने डाकुओं के भरोसे चुनाव जीतने का किया प्रयास

BySurendra Jain

Nov 12, 2024

खबर पक्की, 12 नवंबर, रतलाम। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम रहते जिस भाषा का वह उपयोग करते हैं, लोकतंत्र को कलंकित करते हैं। उप चुनाव के पहले सामाजिक बैठकें लेकर उन्होंने कहा कि कुछ भी कराओ चुनाव जिताओ। विजयपुर चुनाव में प्रशासनिक मिशनरी का दुरुपयोग कर डाकुओं का सहारा लिया है। पटवारी ने भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि डाकुओं के भरोसे चुनाव जीतने की कोशिश कर 11 गांव में उन्होंने गोलियां चलवाई है।
कलेक्टर और एसपी पर भी लगाए आरोप
पटवारी ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कलेक्टर और एसपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राज्य निर्वाचन आयोग को कलेक्टर व एसपी को हटाने को कहा। लेकिन निर्वाचन आयोग ने ध्यान नहीं दिया। इन दोनों अधिकारियों ने भाजपा के लिए काम किया है।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता एवं भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत डाकुओं से गोलियां चलवा कर चुनाव जीतने की कोशिश की है। श्योपुर मुख्यालय पर बुधवार को हम अपना विरोध जताएंगे। भाजपा की अराजकता के खिलाफ हम प्रदर्शन करेंगे।
बता दें पटवारी सैलाना जाते समय सालाखेड़ी बायपास पर कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया समेत अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे। पटवारी सैलाना विधानसभा में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गहलोत के 90वें जन्म जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!