• Wed. Oct 28th, 2026

14 नवम्बर को अनेक स्थानो पर आयोजित शिविर में हजारो मधुमेह रोगियों की निशुल्क जाँच होगी

BySurendra Jain

Nov 12, 2024

खबर पक्की, 12 नवम्बर, रतलाम। संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच के तत्वावधान में 14 नवंबर गुरुवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर मधुमेह की निशुल्क जाँच की जावेगी
संस्था संस्थापक पद्मश्री डॉ लीला जोशी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मन्च द्वारा विगत 10 वर्ष से मधुमेह जागरुकता अभियान के तहत सम्पुर्ण रतलाम शहर में मधुमेह रोगियों निशुल्क जाँच की जाती है एवं मधुमेह रोगियों की समस्याओ का उचित समाधान भी किया जाता है इसी तारतम्य में लायंस हॉल पर एक बैठक रखी गई जिसमें लायंस क्लब के श्री प्रदीप लोढा ने नगर की लायंस क्लब की समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था श्री प्रदीप लोढा ने बताया कि लायंस क्लब की सभी इकाइयों द्वारा एवं नगर की अनेक सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानो पर निशुल्क जाँच शिविर लगाया जावेगा जिससे शहर ही नहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे
प्रोजेक्ट चेयरमेन द्वय मनोज उपाध्याय एवं महेश खन्डेलवाल ने बताया कि नगर की विभिन्न सामाजिक संगठनों जनशक्ति मानव सेवा समिति, रतलाम गायनिक सोसाइटी, महावीर इंटरकोन्टीनेन्टल, गायत्री परिवार ,लायंस क्लब गोल्ड, लायंस क्लब अभिमा, लायंस क्लब समर्पण, लायंस क्लब मेन, लायंस क्लब क्लासिक, लायंस क्लब ग्रेटर, लायंस क्लब एक्टिव एम आर असोसिएशन, ब्राह्मण छात्रवृत्ति न्यास, रोटरी क्लब प्राइम,ईनर व्हील क्लब गोल्ड, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर महिला सभा,श्रेष्ठ नवनिर्माण फाऊंडेशन,श्री सेवा संस्थान,खुशी एक पहल, महाराष्ट्र समाज,माहेश्वरी समाज,नूतन बाल विद्या मंदिर, आर्ट ऑफ लिविंग,आरोग्य भारती मालवा प्रांत, पतंजलि युवा भारत,भारत स्काऊट गाईड जिला संघ,कुतुबी हॉस्पिटल आदि द्वारा अपने अपने क्षेत्रो में शिविर लगाया जावेगा जिसमें मधुमेह की निशुल्क जाँच की जावेगी तथा सभी मधुमेह रोगियो का डाटा संगृहीत किया जावेगा पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने बताया कि इन निशुल्क जाँच शिविरो आम लोगों की जाँच में पाये गये नए मधुमेह रोगियों को बेहतर जीवन शैली एवं प्रबन्धन से मधुमेह से छुटकारे के उपाय बताये जाएंगे मधुमेह रोगियों की संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच द्वारा सतत निगरानी रखकर उन्हे जीवनचर्या सुधार एवं सामान्य व्यायाम तथा दवाई की जानकारी देकर मधुमेह रोग से बचने के उपाय बताये जाएंगे एवं उनकी जिज्ञासाओ का उचित समाधान भी किया जावेगा
सन्युक्त मधुमेह जागरुकता मंच के प्रदीप लोढा डॉ प्रदीप कोठारी गोपाल जोशी सुलोचना शर्मा मनोज उपाध्याय महेश खन्डेलवाल सविता तिवारी शशि संघवी राजेश पिपाड़ा, अर्चना झालानी डॉ गायत्रि तिवारी आदि ने सभी सहयोगी संस्थाओ का आभार व्यक्त करते हुए नगर की जनता से इन शिविरों में जाँच करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है

You missed

error: Content is protected !!