• Wed. Oct 28th, 2026

देव उठनी ग्यारस पर निशुल्क सामूहिक विवाह, तुलसी विवाह एवं अन्नकूट महा प्रसादी का आयोजन किया गया

BySurendra Jain

Nov 12, 2024

खबर पक्की, 12 नवंबर, रतलाम। मंगलवार को समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, वैवाहिक फिजूल खर्च, अंधविश्वास, भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त कर सभी प्रकार के जांगिड़ ब्राह्मण समाज को एकजुट करने, समाज को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने, समाज को संगठित करने, समाज में जागृति लाने, सामाजिक समरसता के साथ समाज के सबसे कमजोर एवं अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति को भी समाज के सभी व्यक्तियों के साथ सम्मान जनक स्थिति में खड़ा करने के उद्देश्य से श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल द्वारा देव उठनी ग्यारस दिनांक 12 नवंबर को निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, तुलसी विवाह एवं अन्नकूट महा प्रसादी का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एवं आयोजक जनक नागल ने देते हुए बताया की आज देवउठनी ग्यारस पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के मंदिर श्री विश्वकर्मा धाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर गायत्री परिवार के अध्यक्ष पं पातीराम शर्मा की अध्यक्षता में आचार्य नरेन्द्र पाठक, आचार्य श्रीमती ऋतु सैनी, आचार्य श्रीमती डोलु साहु, गोपाल सिंह तोमर, सुरेन्द्र सिंह जोशी, पं आचार्य शिवपाल छपरी, शंभू लाल पाटीदार, अर्जुन सिंह चौहान आदि द्वारा वैदिक मंत्रों से प्रात: 9 बजे श्री गणेश पूजन, तोरण, वरमाला एवं विवाह संस्कार को कराया गया। सामूहिक विवाह में तुलसी विवाह के साथ चार जोड़ों का विवाह संस्कार किया गया। विवाह संस्कार के पश्चात भगवान श्री को छप्पन भोग लगाया जाकर महाआरती एवं अन्नकूट महा प्रसादी का आयोजन किया गया।
आरती के पश्चात गायत्री परिवार के अध्यक्ष पातीराम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शांतिलाल चूहैल, मोहन नागल, चांदनी चौक मंदिर समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र फलौदिया, अंगिरा धाम समिति के बालकृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कारुनीया, हरिराम भिंडोलीया, महेश लाडवा, मुकेश हायल, दीपक कडवानिया, पंकज नागल, गेंदालाल जालवार, राजेश नागल, रवि वंडेंला, जितेन्द्र बामनिया आदि की उपस्थिति में वर वधूओ का आशीर्वाद समारोह, एवं कन्यादान किया गया।
श्री नागल ने बताया की आज के इस आयोजन में रतलाम जिले सहित उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ सहित दाहोद, बांसवाड़ा, उदयपुर तक के समाज बंधुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
आयोजन में ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल, मंदिर व्यवस्थापक राजेश नागल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वंडेला, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता नागल सहित समाज के मोतीलाल वंडेला, जितेन्द्र बामनिया, राजेश चवलारेड, सुरेश लतारा, लक्ष्मीनारायण नागल, दिनेश चुहैल, शिवराम कुलरीया, हरिराम भिडोंलिया, गेंदालाल जायलवार, राधेश्याम चिचोलीया, विष्णु भाणनेचा, विनोद लाखा, पुनमचंद्र दायमा, भरतलाल वंडेला, जितेन्द्र नागल, रमेश लाखा, मनोज वुडडल, मुकेश शर्मा, हेमंत वंडेला, पंकज लाखा, परमानंद शर्मा, कमल शर्मा, विरेन्द्र वडेला, राहुल शर्मा एडवोकेट निलेश वुडडल एडवोकेट, मनोहर नागल, नितेश वायवर, जयंती लाल वंडेला, धर्मेन्द्र जोपिंग, प्रवीण नागल, अजय कुलरीया, अंकित माकंड, दिनेश लाखा, राजेश नागल, मुकेश वुडडल, राहुल चुहैल, विवेक वणछलिया, केलाश झाला, नितेश वंडेला, कपिल चिचौलीया, संजय लतारा, राजेश जायलवार, अशोक दायमा, मुकेश अठवासिया अनुज बोदलिया, सुमित नागल शिवम् चुहैल आदि द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!