• Wed. Oct 28th, 2026

रेलवे कॉलोनी में सालो से रह रहे अवैध कब्जे के मकान को खाली करवाया, रेलवे पुलिस का बल रहा मौजूद

BySurendra Jain

Nov 11, 2024

खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। शहर में ओल्ड रेलवे कॉलोनी के मकान में सालो से अवैध कब्ज़ा जमा कर रह रहे मकान को खाली करवांने की कार्यवाही की गई। रेलवे द्वारा कब्जाधारी को दो माह पूर्व नोटिस दिया जा चूका था व बिजली विभाग द्वार बिजली कनेक्शन भी काट रखा था। कब्ज़ा लेने के दौरान रेलवे अधिकारियो की टीम के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार ओल्ड रेलवे कॉलोनी के सात नम्बर गली में म.न. 620/ श्व में सालो से अवैध रूप से रह रहे मकान को आला अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में खाली करवाया गया। बताया जा रहा है की आज सोमवार दोपहर को रेलवे के अधिकारी टीम के साथ कब्जा धारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर उनके पुत्र समीर ठाकुर के निवास स्थान पर पहुंचे। जहा 2022 से अवैध रूप से रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के बेटा समीर निवास कर रहा था।
बताया जा रहा है की रेलवे कब्जाधारी रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे समीर को दो माह से नोटिस जारी किया गया था परन्तु समीर मक़ान खाली नहीं कर रहा था। इसके बाद रेलवे अधिकारियो की मौजूदगी में आज घर में रखा सामान को बाहर निकालकर मकान को पूर्ण रूप से खाली करवाया और मकान अपने कब्जे में लिया। कार्यवाही के दौरान रेलवे अधिकारी जेईई राजकुमार बोरासी, जेईई हेमंत और निलेश महाजन और आरपीएफ एएसआई गवेंद्र सिंह, एसआई हरीश चंदवानी के साथ की पुलिस टीम मौजूद रही।

You missed

error: Content is protected !!