• Wed. Oct 28th, 2026

कार ने दो बाइक सवारों को अलग-अलग मारी टक्कर : बाइक समेत खाई में गिरा सैनिक, घायल, एक की मौके पर ही मौत

BySurendra Jain

Nov 11, 2024

खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। जिले के बाजना में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी बाइक उछलकर पास की खाई में जा गिरी। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सैनिक गंभीर घायल हो गया।
घटना रतलाम से बाजना मार्ग स्थित रतनगढ़ पीठ में हुई। बताया जा रहा है कि कार (क्रछ्व 27 ्र 9020) बाजना से रतलाम की तरफ आ रही थी। उसी समय रतनगढ़ पीठ निवासी बाजना थाने में पदस्थ सैनिक लक्ष्मण कटारा ड्यूटी के लिए बाजना जाने के लिए निकला। तभी कार ने रोड पर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैनिक बाइक समेच उछलकर खाई में जा गिरा।
इसी दौरान कार ने एक अन्य बाइक सवार हालू (40 को भी जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार हालू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रात में बाजना थाना से पुलिस पहुंची। घायल सैनिक को इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं हालू के शव को पीएम के लिए बाजना के स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सोमवार सुबह पीएम होगा। घटना कैसे हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!