• Wed. Oct 28th, 2026

पूर्व भाजपा नेता के बेटे ने अपने साथियो के साथ मिलकर सड़क पर घूम रहे पिता और पुत्र के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

BySurendra Jain

Nov 11, 2024

खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। अपराधी प्रवृति के बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की आम जनता का अब सड़क पर घूमना सुरक्षित नहीं रहा । बीती रात भी ऐसी एक घटना शहर के गोशाला रोड क्षेत्र में घटित हुई जहा पूर्व भाजपा नेता के बेटे और उसके अन्य साथियो ने शराब के नशे में सड़क से गुजर रहे पिता पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल पिता हेमंत जोशी निवासी राजेन्द नगर ने बताया कि में हमेशा की तरह खाना खाने के बाद अपने पिता के साथ रात्रि में गोशाला रोड होते हुआ सागोद रोड तक घूमने जाता हु। बीती रात रविवार करीब 11. 30 बजे ने पटेल कॉलोनी के सामने से निकल रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत गब्बू पटेल और उसके के कुछ साथी बैठे हुए थे।
जैसे हम दोनों वहां से गुजर रहे थे तो गब्बू पटेल कहने लगा कि क्या घुर्र रहा है और मेरे पिताजी को माँ बहन की गालिया देने लगा। इस पर मेने उसे मना किया तो गब्बू पटेल ने सड़क किनारे पड़ी ईट से मेरे सर पर हमला कर दिया। जिससे मेरे सर और नाक से खून बहने लगा। इसके बाद मेरे पिता ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।
जैसे तैसे मेरे पिता ने मुझे उनसे से बचाया और एक तरफ ले गए। इस दौरान गब्बू पटेल में हमे धमकी की दी की अगली बार यहाँ दिखाई मत देने नहीं तो जान से खत्म दूंगा। उसके बाद, मेरे पिता, छोटा भाई नीलेश थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में डीडी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,115 ,351 और 3 (5 ) के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही से शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!