• Wed. Oct 28th, 2026

एसपी अमित कुमार विभाग और शाखावार करेंगे पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा, मुहर्रिर की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

BySurendra Jain

Oct 19, 2024

खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों में कसावट लाने के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा लगातार कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए जा रहे हैं। एसपी श्री कुमार अब शाखा और विभागवार पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। आज स्पिनर कोर्ट मुंशी और मुहर्रिर की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना चौकी एवं कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से निरीक्षक से आरक्षक स्तर के सभी अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
आज पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय़ मे पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर, थाना कोर्ट मुंशी, व समंस वारंट मुंशी की मिटिंग ली गई। मिटिंग मे डी.सी.बी. शाखा, समंस वारंट सेल मे पदस्थ कर्मचारी एवं न्यायालयो में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर एवं थाना कोर्ट मुंशी समंस वारंट मुंशी सम्मिलित हुए। मिटिंग मे न्यायालयो द्वारा जारी समस्त समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट जिनमे हाईकोर्ट से लिस्टेड, चिन्हित प्रकऱणो, विचाराधीन बंदियों, पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणो के समंस वारंटो की तामीली शत प्रतिशत प्राथमिकता से कराई जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त समंस वारंटो की समीक्षा कर आवश्यक निर्दश दिये गये एवं उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को अपने कर्तव्यो को ईमानदारी व निष्ठापुर्वक से पालन करने हेतु समझाईस दी गई। वारंट समन्स तामिली में आने वाली समस्याओं एवं सुझाओं पर चर्चा कर तामिली बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन विभाग की एक शाखा में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की मीटिंग लेकर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!