• Wed. Oct 28th, 2026

गोवंश से भरी पिकअप पलटी : युवक समेत 7 गोवंश की मौत, एक गंभीर घायल, गोवंश को दफनाया

BySurendra Jain

Oct 21, 2024

रतलाम। रविवार तड़के गोवंश से भरा एक पिकअप वाहन 8 लेन पर पलटी खाकर पुलिया से नीचे गिर गया। घटना में 7 गोवंश समेत पिकअप में सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया।
घटना शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जेडएफ 3234 ताल की तरफ से 8 केड़े भर कर झाबुआ की तरफ जा रहा था। पिकअप तड़के पलसोड़ी के पास 8 लेन पर पलटी खाकर पुलिया से नीचे जा गिरा। सुबह घटना की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस व हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंचे। क्रेन के माध्यम से पिकअप वाहन को खड़ा कर सड़क पर लेकर आए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 7 गोवंश की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में वाहन के होने के कारण घटना हुई है। पिकअप में दो युवक सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक का नाम अरबाज निवासी ताल बताया जा रहा है। दूसरा युवक गंभीर घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया कि युवक के गंभीर घायल होने से जानकारी नहीं मिल पाई है। पिकअप में गोवंश लेकर कहा से और कहां जा रहे थे। जांच कर रहे है।
गोवंश को जमीन में दफनाया
घटना के बाद मौके पर पहुंची डीडी नगर पुलिस व हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियरी समेत आसपास के सभी हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। सभी की मदद से मृत गोवंश को 8 लेन के आसपास ही जमीन में विधि विधान से दफनाया।

You missed

error: Content is protected !!