• Wed. Oct 28th, 2026

एमडी एवं स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर परवलिया से जावरा की ओर आ रहा था आरोपी.. मुखबिर सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

BySurendra Jain

Oct 19, 2024

खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश के बाद जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जावरा पुलिस ने एक व्यक्ति को एमडी और स्मेक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।
जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसायकल से आजाद खां पिता बुगदाद शाह निवासी परवलिया अवैध मादक पदार्थ स्मैक व एमडी ड्रग्स छिपाकर कालूखेङा तरफ से भीमाखेङी फाटक जावरा होते हुए रेल्वे अंडर ब्रिज के पास से होते हुए जावरा चौपाटी तरफ जाने वाला है।
सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान भीमाखेङी फाटक से आगे ,रेल्वे ब्रिज के निचे नाकाबन्दी की गयी। कुछ देर बाद सूचना अनुसार एक मोटरसायकल आती दिखाई दी। घेराबंदी कर रोकने तथा चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आजाद खा पिता बुगदाद शाह उम्र 46 साल निवासी परवलिया थाना रिगंनोद का होना बताया। तलाशी लेने पर आजाद खा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10.60 ग्राम स्मैक एवं 22 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जिसे मौके पर जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर धारा 8/21,22 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी आजाद खां को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है ।

You missed

error: Content is protected !!