• Wed. Oct 28th, 2026

65वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे रेसलिंग चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 10 मेडल

BySurendra Jain

Oct 18, 2024

खबर पक्की, 18 अक्टूबर, रतलाम। 9 से 11 अक्टूबर, 2024 तक रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला पंजाब में आयोजित 65वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में रतलाम मंडल में कार्यरत पहलवानों ने कुल 10 मेडल जीते जिसमें 4 गोल्ड,1 सिल्वर एवं 5 ब्रॉंज मेडल शामिल है। इसके साथ ही रतलाम मंडल के पहलवानों के उम्दा प्रदर्शन के कारण इस चैंपियनशिप के ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में पश्चिम रेलवे ने सेकंड टीम ट्रॉफी अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्पर्धा में रतलाम मंडल पर कार्यरत पहलवानों में सचिन 67 किलोग्राम में, रोहित दहिया 82 किलोग्राम में, मनोज कुमार 87 किलोग्राम में, विजय मलिक ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, नीतेश कुमार ने 130 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं सुलील सुसनाने ने 55 किलोग्राम, सचिन 77 किलोग्राम में, राहुल 70 किलोग्राम में, सौरभ शेरावत 74 किलोग्राम में एवं कृष्ण कुमार 125 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉंज मेडल प्राप्त कर रतलाम मंडल एवं पश्चिम रेलवे को गौरांवित होने का अवसर दिया है।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पहलवानों के सपोर्टिंग स्टाफ एवं कोच के रूप में अरविंद पटेल, राजबीर सिंह छिक्कारा एवं चंदर पूनिया थे जिनक मार्गदर्शन एवं सहयोग के कारण मंडल के पहलवानों ने
यह उपब्धि हासिल की है।
पश्चिम रेलवे के कुश्ति कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी सत्यदेव मलिक जो रतलाम मंडल पर वाणिज्य विभाग में कार्यरत हैं, द्वारा इस प्रतियोगिता में कंपटीशन डायरेक्टर के रूप में ऑल इंडियन इंटर रेलवे रेसलिंग चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक करवाने में अहम भूमिका निभाई।
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने सभी विजेता खिलाडियों सें मिलकर उन्हें सम्मानित किया तथा खिलाडियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक मेडल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, सचिव/आरडीएसए एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरओ) महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी सहित मंडल के अन्य अधिकारियों एवं खेलकूद से जुड़े पर्यवेक्षकों ने रतलाम मंडल के पहलवानों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

You missed

error: Content is protected !!