• Wed. Oct 28th, 2026

24 घंटे में मवेशियों के तबेले हटाने हेतु सूचना-पत्र जारी

BySurendra Jain

Oct 18, 2024

खबर पक्की, 18 अक्टूबर, रतलाम। नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर निगम एक्ट के विरूद्ध नगरीय सीमा क्षेत्र में संचालित मवेशियों के तबेले को हटाने की कार्यवाही के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार 8 तबेले मालिकों को 24 घन्टे में तबेले हटाने हेतु नगर निगम द्वारा सूचना पत्र जारी किया गया है।
24 घन्टे में तबेले हटाने हेतु वार्ड क्रमांक 17 में गल्लू गवली खेतलपुर, लीलाबाई, सोहनलाल, शांतिलाल ईश्वर नगर, वार्ड क्रमांक 21 में कालूराम चौधरी, राकेश गवली, भागीरथ मोरिया व लालू पिता लक्ष्मण गुर्जर रत्नेश्वर रोड गली नम्बर 1 को 24 घन्टे में अपने तबेले हटाने हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है समयावधि पश्चात् नगर निगम द्वारा तबेलों को तोड़ा जाकर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
स्वच्छंद रूप से विचरण करने वाले मवेशी व उनके बाड़े व तबेलों शहर तो गंदा होता ही है साथ ही उत्पन्न गंदगी से मच्छर पैदा होते है जिससे नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। निगम एक्ट के विरूद्ध शहर में संचालित गाय, भैंस, सूअर व अन्य पशुओं के तबेले एवं बाड़े तोडऩे की कार्यवाही की जा रही है। मवेशी पालकों के अनुरोध है कि वे अपने तबेले व बाड़े स्वंय हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा तबेले को हटाया जाकर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
नगर के विभिन्न स्थानों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, अतिक्रमणकर्ताओं पर किया जुर्माना
अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया।
अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैण्ड व सागोद रोड से अतिक्रमण हटाकर सामान जप्त कर पंजरापोल जमा किया गया एवं वुड क्राफ्ट, कनक प्लायवुड पर 1000-1000, होम शॉपिंग पर 500, हरिओम रेस्टोरेंट पर 300, पीयूष कुमावत पर 250 व अली हुसैन पर 200 रूपये का जुर्माना किया गया।
इस अवसर पर दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार के अलावा कृष्णा बैरागी, सुनील बैरागी, कप्तान सिंह एवं यातायात विभाग के प्रभारी एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

You missed

error: Content is protected !!