• Wed. Oct 28th, 2026

आरबीआई का जमाकर्ता एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सायबर लुट से बचने के बताये उपाय

BySurendra Jain

Oct 18, 2024

खबर पक्की, 18 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से अजंता पैलेस रतलाम में स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के माध्यम से जमाकर्ता एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लगभग 55-60 लोगों की उपस्थिति रही। जिसमे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न ग्रामों से आये समाज सेवी, महाविद्यालय / विद्यालय के छात्र, छात्रा तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने कार्यक्रम को समझा और सुनिश्चित किया कि वे प्राप्त शासन द्वारा बेकिंग संबंधित योजनाओं एव वर्तमान मे हो रहे सायबर लुट से केसे बचा जाए। यह जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ट्रेनर के तौर पर नीरज थोरात, समीर मिश्रा, अंशुल पटेल, द्वारा वित्तीय समावेशन एवं साइबर फ्रॉड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी वीडियो और ऑडियो के माध्यम से दी गई। जिससे कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवंम रोचक बना दिया। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!