• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम में लगा एसपी का दरबार : कप्तान अमित कुमार ने सुनी पुलिसकर्मियों और अधिकारियो की समस्याएं, मौके पर निराकरण, अनुभाग स्तर पर पुलिस में होगी खेल स्पर्धाएं, बनेगी टीमें

BySurendra Jain

Oct 15, 2024

खबर पक्की, 15 अक्टूबर, रतलाम। लंबे समय बाद रतलाम में आज एसपी का दरबार लगा। पुलिस कप्तान अमित कुमार ने पुलिस लाइन में दरबार लगाकर पुलिसकर्मी और अधिकारियों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आम जनमानस की समस्याओं की जनसुनवाई की जाती है, लेकिन कार्य में व्यस्तता के कारण पुलिसकर्मी अपनी समस्या उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों के वेलफेयर व उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा आज प्रात: 8 बजे पुलिस लाईन रतलाम में दरबार का आयोजन किया गया।
दरबार में एएसपी राकेश खाखा एवं जिले के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा जिले के 250 अधिकारी-कर्मचारियों की विभाग से संबंधित व अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। 22 अधिकारी, कर्मचारी जिसमें निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, निरीक्षक अय्युब खान, एएसआई ममता श्रीवास्तव, आर हिम्मत सिंह, प्रआर शिवपाल, आर राकेश निनामा, उनि इंद्रपाल सिंह, प्रआर पन्ना भुरिया, आर गजपाल सिंह, एएसआई मदनलाल सांखला, एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर, आर संदिप शर्मा, उनि शरिफ खान, एएसआई एम एल भाटी, एएसआई अखिलेश सूर्यवंशी, एएसआई जे एस चंदेल, आर रामदयाल मीणा, प्रआर पी एल निनामा, एएसआई एम पवन राणावत, एएसआई एम जाकिर मंसुरी की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।
अनुभाग स्तर पर पुलिस में होगी खेल स्पर्धाएं, बनेगी टीम
आमतौर पर लंबी ड्यूटी के कारण पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है इस हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा प्रत्येक अनुभाग में पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों एवं नगर एवं ग्राम रक्षा समित के सदस्यों की किक्रेट, कबड्डी, वालीवाल, फूटबाल आदि खेलो की टीम बनाई जाएगी। जिनका दुसरे अनुभाग की टीम से मुकाबला करवाया जाएगा। यह कदम पुलिस कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उठाया गया है ताकि पुलिस कर्मचारी शारीरिक व्यायाम करके स्वस्थ रहे सकें तथा स्वस्थ रहकर जनता की सेवा कर सकें।

You missed

error: Content is protected !!