• Wed. Oct 28th, 2026

68वें रेल सप्ताह समारोह में रतलाम मंडल के 38 कर्मचारी सम्मानित

BySurendra Jain

Oct 14, 2024

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। मंडल कार्यालय रतलाम परिसर में स्थित एनेक्सी हॉल में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह में रतलाम मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अन्य सम्माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉं सरस्वती के पुष्पार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में मंडल के सांस्कृतिक टीम के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं संगीत की सुंदर प्रस्तुती दी गई।
रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 रेल कर्मचारियों को श्री कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिन 38 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया उनमें परिचालन विभाग के पांच, वाणिज्य विभाग के दो, यांत्रिक विभाग के चार, इंजीनियरिंग विभाग के दस, विद्युत पावर एवं टीआरडी से एक -एक, विद्युत टीआरओ से तीन, रेलवे सुरक्षा बल से तीन तथा डीजल शेड, लेखा एवं संरक्षा विभाग से एक-एक कर्मचारी शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि रतलाम मंडल पूरे भारतीय रेलवे में समयपालतना में दूसरे स्थान पर है साथ ही गुड्स ट्रेनों के परिचालन में भी हमने काफी अच्छी प्रगति की है और ये सब मंडल के कर्मचारियों के कार्य के कारण ही संभव हुआ है। इसके साथ ही अन्य उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।
इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!