खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। जिले के रावटी में बिती रात चोरी की वारदात हुई है। बदमाशों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले चटकाकर वारदात को अंजाम दिया है।
चोरी की वारदात रावटी के मुख्य बाजार सदर बाजार की है। यहां रतलाम रहवासी आशीष सोनी और सन्नी सोनी नामक युवकों की सोने-चांदी की दुकानें है। ये दोनों जौहरी रतलाम से रोजाना आना- जाना करते है।
बीती रात को बदमाशों ने सदर बाजार की एक सिलाई दुकान का ताला चटकाया जहां से कुछ भी कीमती सामान हाथ नहीं लग पाया। इस दुकान से सटी दो अन्य दुकानों के भी ताले चटकाये।ये दोनों दुकानें रतलाम से आना-जाने करने वाले जौैहरियों की है।
एक सात तीन दुकानों के ताले टूटे होने का पता चलते ही इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि बदमाश कहां से कितना सामान ले गए है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि बदमाश दो दुकानों से तकरीबन दो से ढाई किलो वजनी चांदी के जेवर चुरा ले गए है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
दोनों दुकानों के दुकानदार के रावटी पहुंचने पर ही पता चल पाएगा कि बदमाश वहा से कितना सामान ले गए है। बताते है कि बदमाशों की सिलाई की दुकान से कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। बहरहाल, मौके पर पहुंची रावटी थाना पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
रावटी में बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम : ज्वेलर्स सहित 3 दुकानों के ताले टूटे, पुलिस जांच में जूटी
