• Wed. Oct 28th, 2026

शहर कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Oct 14, 2024

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। महिलाओं की सुरक्षा एवं अबोध बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं दुव्र्यवहार की घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर विधानसभा में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। शहर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक एवं मंत्री चेतन्य काश्यप के ऑफिस पर जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन वाचन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया की पूरे प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासन में अबोध बालिकाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक बलात्कार एवं दुव्र्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पूरी कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इन सब घटनाओं के कारण बच्चों और महिलाओं का जीवन संकट में है प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर है। पोने तीन वर्ष में लगभग हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। जिसके कारण प्रदेश वासियों का आशीर्वाद शर्म से झुक रहा है प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाकर कानून व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करनी चाहिए। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक एवं मंत्री चेतन्य कश्यप को ज्ञापन के माध्यम से मांग कि वह अपने स्तर पर प्रयास कर बच्चों के महिलाओं को जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाएं एवं प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह बसंत पंड्या, सोहेल् काजी, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, उपनेता कमरूदीन कचवाया, सेवादल राजनाथ यादव, प्रवक्ता जोएब आरीफ, सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमल, श्रीमती आशा रावत, ओम त्रिपाठी, रमेश शर्मा, पार्षद वाहिद शेरानी, सलीम बागवान, कविता महावार, नीलोफर खान, शीतल सैन, राहुल दुबे जोंटी, कमल पांचाल, युसुफ शाह, अफजल हुसैन नेता, संजय खंडकर, इक्का बेलूत, भरत सेन, हेमंत नेका, प्रदीप राठौड़, लीला बाई, जाहिदा बेगम, शाकिर खान, जितेंद्र हाडा जितेंद्र मिर्ची, इकरार चौधरी आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!