• Wed. Oct 28th, 2026

माता की भक्ति से हमें शक्ति मिलती है : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, टेलीफोन नगर, मुखर्जी नगर, राधा-कृष्ण मंदिर नयागांव एवं अलकापुरी अंबे माता मंदिर के गरबा पांडाल में हुए उपस्थित

BySurendra Jain

Oct 11, 2024

खबर पक्की, 11 अक्टूबर, रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप नवरात्रि उत्सव के दौरान शहर के टेलीफोन नगर, मुखर्जी नगर, राधा-कृष्ण मंदिर नयागांव एवं अलकापुरी अंबे माता मंदिर के गरबा पांडाल में पहुंचे। यहां मंदिर एवं आयोजन समिति द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उनके साथ महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित, अनीता वसावा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने गरबा पांडालों में उपस्थित जन से कहा कि 9 दिन माता की भक्ति की शक्ति हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को मिले, जिससे कि भारत का वैभव पूरी दुनिया में बढ़े। अब दशहरे का त्योहार भी शासकीय स्तर पर मनाया जाएगा। सामाजिक बदलाव की धूरी हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रखी है। त्यौहार है जो हमारी भारतीय संस्कृति को समृद्ध करते है। सभी गरबा पंडालों में समितियों के द्वारा मंत्री श्री काश्यप का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जयेश वसावा, विजय राठौड़, आशीष शिवहरे, मदन सोनी आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!