खबर पक्की, 11 अक्टूबर, रतलाम। नगर निगम द्वारा आयोजित श्री कालिका माता नवरात्री मेले में बीती रात लाफ्टर चैम्पिंयन धारशी बरेडिया ने अपने लाफ्टर से बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया।
लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा की शुरुवात गायक ललित बैरागी ने भगवान श्री गणेश जी की वंदना से की इसके बाद दीपक वैद्य द्वारा तेरे बिन नहीं जीना मर जाना ढोलना, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, ओए राजू प्यार ना करियो जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी। लाफ्टर चैंपियन धारसी बेराडिया ने अपने लाफ्टर से श्रोताओं से हंसी के ठहाके लगवाए वहीं ओपेरा डांस ग्रुप द्वारा शानदार नृत्यों की प्रस्तुतिया दी गई। गायिका प्रिया शर्मा ने लता मंगेशकर और आशा भोंसले जी के सदाबहार गीत दिल तो हे दिल दिल का ऐतबार क्या कीजे, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, पिया तू अब तो आजा की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम प्रारंभ में लाफ्टर चैम्पिंयन धारशी बरेडिया व आर्केस्ट्रा के कलाकारों का स्वागत महापौर प्रहलाद पटेल, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक के अलावा हेमन्त राहौरी, गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
नेहरू स्टेडियम में बैण्ड की धून व भव्य आतिशबाजी के साथ आज होगा रावण दहन
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज 12 अक्टूबर शनिवार को नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में बैण्ड की सुमधुर धुन, भव्य आतिशबाजी के बाद आर्कषक रावण (दशानन्द) के पुतले व लंका का दहन किया जावेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि नगर निगम द्वारा विजयादशमी (दशहरा) पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन हेतु 51 फीट उंचे रावण के आर्कषक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण एवं लंका दहन के पूर्व नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में सांय 7 बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आकर्षक पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।
इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु 31 फीट उंचे रावण के आकर्शक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।
धारशी बरेडिया ने मेले में हंसा-हंसा कर किया लोटपोट, लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा ने नागरिको का किया देर रात तक मनोरंजन
