• Wed. Oct 28th, 2026

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा : मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, श्री काश्यप द्वारा दीनदयाल नगर, मोमिनपुरा एवं रामगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक लोकार्पण किए गए

BySurendra Jain

Oct 10, 2024

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर, मोमिनपुरा एवं रामगढ़ क्षेत्र का लोकार्पण सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार सोनी, निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, विशाल शर्मा, विनोद, पार्षद श्रीमती राजू सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, प्रीति कसेरा, श्री भगत सिंह भदोरिया, योगेश पापटवाल, रणजीत टाक, धर्मेंद्र राका, हितेश कामरेड, अनिता कटारा, विनोद यादव, राजेंद्र चौहान आदि की उपस्थिति में किया।
मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने अपने उदबोधन में कहा राज्य शासन द्वारा रतलाम शहर में 12 नए संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ किए जा रहे हैं । इनके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही लोकार्पण कर सेवाएं प्रारंभ की जा रही है, केंद पर प्राथमिक उपचार के साथ-साथ 218 प्रकार की दवाइयां 35 प्रकार की जांच, टीकाकरण परिवार कल्याण सहित अन्य सेवाएं उनके अपने क्षेत्र में ही मिलना प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य की सुविधा एक मौलिक सुविधा है ,इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्री एंबुलेंस सेवा योजना, सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। अब तक भारत में लगभग 35 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर किया गया है , जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के अंतर्गत क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासकीय योजना का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा आज मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया जाना सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति को दिखाता है स्वागत उद्बोधन सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर एवं सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में स्थानीय नागरिक राजेंद्र डोरिया द्वारा वाटर कूलर प्रदान किया गया। इसके लिए अतिथियों द्वारा राजेंद्र जी डोरिया का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश हिंगिरिया, रामकुमार जोशी, दिनेश सोलंकी, अर्पित कोठारी नरेश परदेसी, लोकेंद्र लोदावरा, ओम प्रकाशडोरिया, सुरेंद्र सिंह भाटी, नितिन तिवारी, नंदू सोनी, संदीप यादव, परमेंद्र नाहटा, राकेश नागर, राजेश, कैलाश जोहार, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, एपीएम श्रीमती हीना मकरानी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, दीनदयाल नगर के चिकित्सक डॉक्टर शीतल पाटीदार, मोमीनपुरा के चिकित्सक डॉक्टर आमीन मंसूरी, त्रिपोलिया गेट रामगढ़ के चिकित्सक डॉक्टर यश राणावत सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया ने किया आभार कृष्ण कुमार सोनी ने माना।

You missed

error: Content is protected !!