• Wed. Oct 28th, 2026

दुकान पर काम करने वाले युवक से मांगा हफ्ता : मना करने पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने दर्ज किया केस

BySurendra Jain

Oct 10, 2024

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक युवक से हफ्ता मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर हफ्ता मांगने वाले दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।
गणेश नगर निवासी विनीत (18) पिता जितेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने बताया कि वह जवाहर नगर मे एमबीए नाम की कपड़े की दुकान पर काम करता है। बीती रात करीब 12 बजे दुकान से छुट्टी होने पर वह घर जा रहा था। रास्ते में अंबे चौक वाटर प्लांट वाली गली में पहुंचा। वहां राजीव नगर के रहने वाला प्रिंस और उसका साथी निहाल मिला। जिसने गाली-गलौच करते हुए जितेंद्र से हफ्ता मांगा।
सरिए से हमला किया
जब जितेंद्र ने कहा कि किस बात का हफ्ता दूं। तो बदमाशों ने जवाब दिया कि तू हमें नहीं जानता। हफ्ता नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद प्रिंस ने जितेंद्र को नुकिली चीज से मारा और निहाल ने पास सरिया से हमला किया। जितेंद्र को सिर में दो जगहों पर चोट आई। गाल और बाएं हाथ की कलाई पर भी चोटें लगी है। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर बचाया।
विनीत ने घर जाकर अपने साथ हुआ घटनाक्रम बताया। उसके बाद थाना औद्योगिक क्षेत्र आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंस और निहाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) में केस दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!