• Wed. Oct 28th, 2026

लोटस कॉलोनी के रहवासियों को मिली ओपन जिम की सौगात, महापौर प्रहलाद पटेल ने फीता काटकर किया लोकार्पण

BySurendra Jain

Oct 10, 2024

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। वार्ड क्रमांक 30 स्थित लोटस कॉलानी के उद्यान में ओपन जिम का लोकर्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती शबाना खान व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ फीता काटकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती शबाना खान ने बताया कि वार्ड के नागरिकों स्वस्थ रखने हेतु लोटस कॉलोनी के उद्यान में जिम के उपकरण लगाये गये है। उद्यान में लगाये गये इन उपकरणों से नि:शुल्क एक्सरसाईज करके नागरिक अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी यीशु भाई, बीजेपी जन संयोजक दिनेश पटेल, दिलीप यादव, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, मनीष यादव, खाली खान, दरोगा राहुल डागर, राजेश गौरव, राकेश, उमेश, सोनू, रवि, संतोष, एहसान खान, आशुतोष टंडन, रफीक मंसूरी, कमलेश जैन, सुषमा सैनी, गीता राजावत, सिंधु मैडम आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!