• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस के एक दिवस एक रोड अभियान के अंतर्गत तोपखाना से डालुमोदी चौराहा तक यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

BySurendra Jain

Oct 3, 2024

खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार, राजेन्द्र सिह हंस, सतीश यादव, मोहन धार्वे, राहुल कुशवाह व नगर निगम रतलाम टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत 3 अक्टूबर को तोपखाना से डालुमोदी चौराहा तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनो, सब्जी फ्रूट के हाथ ठैलागाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया जाकर तोपखाना से डालुमोदी चौराहा तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

You missed

error: Content is protected !!