• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस का महिला सुरक्षा के उद्देश्य से ‘मैं हूं अभिमन्युÓकार्यक्रम के 10 दिवसीय अभियान का शुभारंभ, महिला अपराधो के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से कल किया जाएगा मैराथन दौड़ का आयोजन

BySurendra Jain

Oct 3, 2024

खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विशेष अभियान ‘मैं हूं अभिमन्युÓ संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिला अपराधो, नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर रतलाम पुलिस द्वारा पुरुषो और बालकों को न केवल महिला संबधी अपराध के प्रति जागरुक किया जाये बल्कि संवेदनशील बनाया जाकर सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाये। इसी तारतम्य में महिला सुरक्षा को ध्यान मे रखकर विशेषकर पुरुषो को जागरुक करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारी की टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे अभियान के प्रचार हेतु आदेशित किया गया है।
पुलिस द्वारा मै हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत लोगो को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु 3 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभिमन्यु रथ रवाना कर औपचारिक उद्घाटन किया।
मैं हूं अभिमन्यु महिला सुरक्षा अभियान महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल की मातृशक्ति/महिला सशक्तिकरण की अभिनव पहल है जो वर्ष 2023 से एडीजीपी महिला सुरक्षा आईपीएस सुश्री प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव जी के अभिनव प्रयासों से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त जिला में पुलिस विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर आरंभ की गई मैं हूं अभिमन्यु से आज के नव युवकों खासकर 16 से 25 वर्ष की उम्र के नौजवानों में ऐसा जोश भरना है जिससे की वे महिला अपराध मुक्त समाज निर्माण में सैनिक के रूप में कार्य करे लैंगिक भेदभाव, सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बेटा बेटी का फर्क बेटियों को समाज में समान भागीदारी न देना,महिलाओ के प्रति संवेदनहीनता, अंधविश्वास, अशिक्षा, युवा वर्ग द्वारा नशा करना, स्त्री प्रगति बाधक चक्रव्यूह के जाल से महिला वर्ग को उबारकर अभिमन्यु के रूप में महिला सम्मान /महिलाअपराधमुक्त/ भयमुक्त/ शोषण मुक्त समाज निर्माण करना है यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के युवाओं से महिलाओ एवम बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभिमन्यु की तरह बनकर आगे आने का आव्हान किया साथ ही उपस्थित युवा वर्ग को महिला सुरक्षा की एवम सामाजिक समानता की शपथ भी दिलाई गई तत्पश्चात् प्रचार प्रसार हेतु अभिमन्यु रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस सम्पूर्ण 10 दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान में हूं अभिमन्यु एवम “में हूं निर्भया” के संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम के नेतृत्व में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला रतलाम द्वारा चार टीम बनाई गई है, जिसमे महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पार्वती गौड़ एवम थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक लिलियन मालवीय को टीम प्रभारी बनाया गया है,जो अपने सहायक गण के साथ मिलकर सम्पूर्ण नवरात्रि भर जिला रतलाम में विभिन्न कॉलेज, कोचिंग संस्थान, स्कूल, छात्रावास, गरबा पंडाल,दुर्गा पूजन स्थल,सार्वजनिक स्थलों पर जा जाकर प्रतिदिन दिनांक 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से वाद विवाद, चित्रकला, भाषण, संगोष्ठी, युवा संवाद, परिचर्चा, सद्भावना दौड़, जागरुकता मूलक पोस्टर, पंपलेट्स वितरण, महिला सुरक्षा हेतु कानूनी जानकारियां, साइबर अपराध से सुरक्षा आदि महत्त्व की जानकारियां प्रदान करेंगी, इसमें निर्भया मोबाइल द्वारा भी भागीदारी दी जा रही है।
रतलाम में साइंस आर्ट कॉलेज जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फ़ी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया संपूर्ण जि़ले में सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। आज सुबह 8 बजे नेहरू स्टेडियम से एक मैराथन दोड़ का कार्यक्रम रखा गया है।
आज के इस भव्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सुबेदार मोनिका ठाकुर, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का बल उपस्थित रहा।

You missed

error: Content is protected !!