खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। गुरुवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गई हैं। प्रदेशभर में माता की आराधना की जा रही है। पहले दिन घट स्थापना की गई है। प्रदेश के मुख्य देवी मंदिरों में विशेष पूजन किया जा रहा है। रतलाम में शुभ मुहूर्त में कालिका माता मंदिर में तड़के घट स्थापना के साथ गरबा रास की शुरुआत हुई।
रतलाम के कालिका माता मंदिर में पहले दिन गरबा रास के लिए बड़ी संख्या में माता-बहनें पहुंचीं। मंदिर परिसर में सुबह और रात को गरबा रास का आयोजन जाएगा। गरबा पंडालों में शुभ मुहूर्त में चल समारोह के रूप में मां अम्बे की मूर्ति विराजित कर गरबा रास की शुरुआत की जाएगी।
यहां से 35 किमी दूर बाजना रोड स्थित मां गढख़ंगई माता मंदिर पर भी सुबह से भक्तों की भीड़ है। तड़के कई भक्त रतलाम से मंदिर पहुंचे और यहां से ज्योत लेकर रतलाम रवाना हुए। रतलाम जिले में 926 जगह देवी मां की घट स्थापना की गई।
गरबा रास का आयोजन
कालिका माता मंदिर में पहले दिन गरबा रास के लिए बड़ी संख्या में माता-बहनें पहुंचीं। मंदिर परिसर में सुबह व रात गरबा रास का आयोजन जाएगा। गरबा पंडालों में शुभ मुहूर्त में चल समारोह के रूप में मां अम्बे की मूर्ति का विराजित कर गरबा रास की शुरुआत की गई। 35 किमी दूर बाजना रोड स्थित मां गढख़ंगई माता मंदिर पर भी सुबह से भक्तों की भीड़ है। तड़के कई भक्त रतलाम से मंदिर पहुंच कर ज्योत लेकर रतलाम लेकर आए। रतलाम जिले में 926 जगह देवी मां की घटस्थापना की गई।
कवि सम्मेलन भी होगा
10 दिवसीय आयोजनों में कवि सम्मेलन भी होगा। जिसमें कवि धीरज शर्मा मांडवगढ़, मुकेश शांडिल्य इटारसी, निशा पंडित उज्जैन, कानु पंडित नाथद्वारा, मारूती नंदन कोटा, सिद्धार्थ देवल उदयपुर, अशोक नागर शाजापुर, लक्ष्मण नेपाली काठमांडू व रजनी सिंह नई दिल्ली अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है गुरुवार को कालिका माता मंदिर परिसर में घट स्थापना की गई बड़ा राम द्वारा महंत पुष्पराज राम स्नेही, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पीयूष पांडे, स्वाति पांडे ने मां कालिका माता रानी की आराधना व आरती की । इसके पश्चात गरबा प्रारंभ हुआ ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी सचिव हरीश कुमार बिंदल प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि महिलाओं एवं यूवतियों ने सुमंधुर आर्केस्ट्रा पर गरबा रास किया महिलाओं ने सिर पर कलश में जलते दीपक रखकर माता रानी की आराधना की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यनारायण कसेरा उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट संगठन सचिव पूरणमल अग्रवाल राधावल्लभ पुरोहित राजेंद्र शर्मा दिनेश वाघेला सहित ट्रस्टी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
नवरात्रि महोत्सव : घटनास्थापना के साथ गरबा रास
