खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा बच्चो की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित स्कूलो में बच्चो को लाने ले जाने के लिए परिवहन में चलने वाली स्कूल बसों व मैजिक वाहनो की हमराह फोर्स सउनि सर्वेश द्विवेदी एवं प्रआर. 157 मुकेश भास्कर के पोदार स्कूल रतलाम एवं संत मीरा स्कूल रतलाम में प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति में स्कूल बसों का बारिकी से निरीक्षण कर बसों में स्पीड गवर्नर, अग्नि शमन यंत्र, फस्र्ट एड बाक्स, सीसीटीवी कैमरे, ब्रेक, वाहनों का फिटनस, बीमा, वाहन चालको का ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक व कंडेक्टर की नेम प्लेट आदि सुरक्षा सम्बंधी निरीक्षण किया गया। प्राचार्य, स्कूल परिवहन प्रभारी एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि बस चालको/परिचालको एवं महिला अटेन्डर का पुलिस चरित्र सत्यापन भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया जाकर उपलब्ध रखेंगे एवं स्कूल बसों मे बच्चो को लाने ले जाने हेतु एक महिला अटेन्डर भी अनिवार्य रूप से रखेंगे।
उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राँय द्वारा बस चालक एवं कंडेक्टर महिला अटेन्डर से चर्चा कर यातायात के नियमों के पालन करने सम्बंधी जानकारी एवं समझाईश दी गई। जिससे बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बच्चो की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।
रतलाम पुलिस का स्कूल बस निरीक्षण अभियान जारी
