• Wed. Oct 28th, 2026

होटल में ठहरे दो नटवरलाल को पुलिस ने पकड़ा, लैपटॉप से मिले नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस कर रही मामले की जांच

BySurendra Jain

Oct 2, 2024

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस ने दो ऐसे ठगो को गिरफ्तार किया है जो युवाओं से लाखों रुपए ऐठ कर उन्हें रेलवे के फर्जी नियुक्ति पत्र देते हैं? ये बदमाश पन्ना और शहडोल के रहने वाले हैं।जो रतलाम के एक होटल में ठहरे हुए थे।
मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने इस ठगो को पकड़ा तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इन ठगो के पास से पश्चिम रेलवे के एक दर्जन से ज्यादा फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं, जो इन जालसाजो ने खुद तैयार किए हैं। इस ठगो ने बकायदा नियुक्ति आदेश बनाए हैं जिसमें गैंगमैन, खलासी से लेकर टिकट निरीक्षक तक के पद शामिल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ढाई लाख से लेकर 5 लाख रुपए लेकर यह बदमाश, युवाओं को फर्जी नियुक्ति लेटर थमाकर रफू चक्कर हो जाते थे।
स्टेशन रोड थाना पुलिस को इन बदमाशों के पास से अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं, जिनकी मदद से यह बदमाश नाम बदलकर अलग-अलग शहरों में रुका करते थे और अपनी पहचान छुपाया करते थे। पुलिस में बदमाशों का लैपटॉप जप्त कर जांच कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
इनका कहना है
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्ति रुके हुए हैं। पुलिस ने जब वहां जाकर जांच की तो दोनों आरोपियों से अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुए। वहीं उनके लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति पत्र भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-राकेश खाखा, एएसपी रतलाम

You missed

error: Content is protected !!