• Wed. Oct 28th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामली तथा पिपलोदा की जलापूर्ति योजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया, कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का वीडियो भेजने पर 50 रुपए पुरस्कार राशि दी जाएगी: महापौर श्री पटेल, स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन हुआ

BySurendra Jain

Oct 2, 2024

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का समापन कार्यक्रम 2 अक्टूबर को हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, विशाल शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठक, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी रजनीश सिन्हा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण पूरे जिले में देखा सुना गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत अन्य स्थानों के साथ ही रतलाम जिले के पिपलोदा की 3 करोड़ 92 लाख लागत की जलापूर्ति योजना तथा नामली की 3 करोड़ 10 लाख रूपए लागत की जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन भी वर्चुअल रूप से किया गया।
रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महापौर तथा अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें रतलाम को स्वच्छता में अव्वल स्थान दिलाना है। सबके सहयोग से रतलाम को सर्वाधिक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है। महापौर ने कहा कि रतलाम शहर में गंदगी करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी, जो भी व्यक्ति कचरा फेंकेगा उसका वीडियो बनाकर उसके नाम पते सहित व्हाट्सएप नंबर 7471144937 पर भेजने वाले व्यक्ति को 50 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। कचरा फेंकने वाले व्यक्ति पर जुर्माना किया जाएगा। व्हाट्सएप करने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!