• Wed. Oct 28th, 2026

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा : प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

BySurendra Jain

Oct 2, 2024

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। नगरीय आवास एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में हुई। इसमें भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के परिणाम स्वरुप ही स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों और त्योहारों के माध्यम से विकास और जनकल्याण के साथ-साथ स्वच्छता को संस्कार के रूप में अंगीकार करने के लिए प्रदेशवासियों को प्रेरित किया है। स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, संवेदनशील समाज की पहचान है। मध्य प्रदेश देश में स्वछतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

You missed

error: Content is protected !!