खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। शांति एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी उद्यान नगर निगम चौराहे पर मनाई गई। सर्वप्रथम महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने उद्बोधन देते हुए कहा कि यह दिन स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों को स्मरण करने का एवं दोहराने का है। महात्मा गांधी जी ने सेवा भाव, सदभावना, अहिंसा, शराबबंदी, महिलाओं की स्वतंत्रता, छुआछूत मुक्त समाज की कल्पना की थी हम सब आम जन का यह कर्तव्य है के ऐसे समाज के निर्माण में अपना योगदान देवें। श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश के निर्माण एवं विकास के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, श्रीमती यास्मीन शेरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, नगर निगम उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, महामंत्री राजीव रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहेल काजी, प्रवक्ता जोएब आरिफ, राजेश प्रजापत, नगर निगम पार्षद और सचेतक श्रीमती आशा रावत, नीलेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी, सलीम मोहम्मद बागवान, सेवादल अध्यक्ष राजनाथ यादव, डॉ. मुस्तफा, शाकिर खान, इक्का बेलूत, मोहम्मद टीनू मेन, आरिफा कछवाय, ताज मंसूरी, भरत सेन, राहुल दुबे जोंटी, जितेंद्र हाडा, इकरार चौधरी, हरविंदर नांद्रा, विजय उपाध्याय, राजकुमार जैन लाला, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती मनाई
