• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रातभर कांबिंग गश्त पर रहे ढाई सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिले भर में 14 स्थाई, और 145-गिरफ्तारी वारंट किए तामील, एनडीएसओ पोर्टल पर दर्ज 1431 चिन्हित अपराधियों में से 472 पर की गई कार्यवाही

BySurendra Jain

Oct 2, 2024

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व मे दिनांक 01–02 अक्टूबर की दरमियानी रात से सुबह तक जिले बबहार के ढाई सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों ने विभिन्न टीमें बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गश्त हेतु रवाना किया।
जिले भर की कार्यवाही में असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए * जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 406 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 14-स्थाई, 145-गिरफ्तारी वारंट एवं 247 जमानतीय वारंट भी तामील करवाए गए। 389 समंस तमिल करवाए गए। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इसी तरह महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु एनडीएसओ ( हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य स्रड्डह्लड्डड्ढड्डह्यद्ग ह्यद्ग&ह्वड्डद्य शद्घद्घद्गठ्ठस्रद्गह्म्ह्य) पोर्टल के माध्यम से जिले के महिला संबंधी अपराधों में शामिल रहे आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर उन पर नजर रखी जा रही है। एनडीएसओ पोर्टल पर दर्ज अपराधियों में से 1431अपराधियों को चिह्नित किया गया है। चिन्हित अपराधियों में से 384 पर प्रतिबंधात्मत कार्यवाही की गई तथा 88 आरोपियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभी तक कुल 472 आरोपियों पर रतलाम पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।
कॉम्बिंग गश्त के लिए सीएसपी रतलाम अभिनव बारंगे, सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा मुनेंद्र गौतम, थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान इत्यादि के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाई गई थी। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!