• Wed. Oct 28th, 2026

राम मंदिर क्षैत्र में महिला से ठगी के मामले का औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला आरोपी गिरफ्तार दो आरोपी फरार

BySurendra Jain

Oct 2, 2024

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। करीब एक महीने पहले कस्तूरबा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने में एक महिला के साथ हुई से अधिक की ठगी के मामले का औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने ठगी कर छीने गए एक लाख बीस हज़ार रु के गहने भी बरामद कर लिए है। ठगी की वारदात में शामिल रहे दो आरोपी फि़लहाल फरार है,जिन्हे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत 31अगस्त को फरियादी मंजु पति कैलाश राठोर निवासी शक्ति नगर को एक अज्ञात महिला व दो अज्ञात पुरुषो ने चापलूसी कर मंजू के कान की टाप्स,कान की चेन, छोटा व बड़ा मंगलसूत्र,अंगुठी उतरवाकर ठग लिया था। बाद में मंजू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ,नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र वी.ड़ी. जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम द्वारा राम मंदिर क्षैत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज, कन्ट्रोल रूम रतलाम के माध्यम से सर्चिंग करायी गयी जिसमें संदिग्ध लोगो की आवाजाही पर निगाह रखकर लगातार तलाश की जा रही थी । उक्त अपराध के अनुसंधान के दौरान पुलिस के द्वारा लगभग 165 कैमरे देखकर एरिया की जीरोइंग की गई जिसमे संदेही महिला के जावरा फाटक क्षेत्र की होने का पता चला । पुलिस विगत 15 दिन से उक्त क्षेत्र मे सक्रिय रहकर महिलाको तलाश करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने जीरोइंग करते हुये महिला के घर का पता लगा लिया और फिर महिला की तलाश शुरू की। परंतु महिला घटना दिनांक से ही निवास से फरार हो चुकी थी।
पुलिस टीम को 29 सितम्बर को सूचना मिली कि राममंदिर क्षैत्र में महिला के साथ जेवरात की ठगी करने वाली महिला राम मंदिर क्षैत्र में पुन: दिखी है। पुलिस टीम सक्रीय होकर महिला को पकड़ लिया जिसने अपना नाम रुखसाना उर्फ सुरैया पति रशीद मुसलमान निवासी मीरदाता दरगाह के पास जावरा फाटक रतलाम का बताया। महिला से जब कड़ी पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने अपने साथी उत्तरप्रदेश के नौशाद व फिरोज के साथ मिलकर दिनांक 31.08.2024 को राम मंदिर बाजार एरिया में महिला के साथ जालसाजी व बेवकूफ बनाकर ठगी कर कान की टाप्स, छोटा व बड़ा मंगलसूत्र,अंगुठी उतारकर ले गये थे। पुलिस टीम ने रूकसाना के हिस्से में आया एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र जप्त कर लिया है तथा अन्य फरार आरोपी नौशाद व फिरोज निवासी उत्तरप्रदेश की तलाश के लिये टीम भेजी गयी है।
नाम गिरफ्तार आरोपी – रूकसाना उर्फ सुरैया पति रशीद उम्र 30 साल निवासी मीरदाता दरगाह के पास जावरा फाटक रतलाम थाना स्टेशन रोड़ रतलाम
नाम फरार आरोपी – 1.फिरोज मुसलमान निवासी उत्तरप्रदेश, 2.नौशाद मुसलमान निवासी उत्तरप्रदेश
जप्त मश्रुका – एक 15 ग्राम का सोने का मंगल सूत्र कीमती 1 लाख बीस हजार रूपये
सराहनीय भूमिका : ठगी की घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम उपनिरीक्षक वी.डी. जोशी , उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, आरक्षक संजय खिंची, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आरक्षक दिनेश मईड़ा, महिला आरक्षक सरिता ग्रेवाल, आरक्षक रीना मकवाना , सुरक्षा समिति सदस्य सुनिता सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!