• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस अधीक्षक ने चीता पार्टी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, चोरी गया वाहन पकडऩे पर 10 हजार एवं चोरी करने के उपकरण जप्त करने पर 5 हजार का मिलेगा इनाम, लापरवाही पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

BySurendra Jain

Sep 30, 2024

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। प्रत्येक थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अपराधों पर अंकुश रखने के लिए तैनात चीता फ़ोर्स के जवानो को और अधिक सक्रीय करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार को चीता जवानो की बैठक ली। बैठक के दौरान एसपी ने चिटा जवानो को उत्कृष्ट कार्य करने वालो को नगद पुरस्कार देने और लापरवाही करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने की भी घोषणा की।
क्षेत्र की अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के संबंध में चीता पार्टी को पुलिस अधीक्षक रतलाम ने निम्नानुसार निर्देश दिये

  • हर 15 दिवस में चीता पार्टी द्वारा किये गये कार्य की समीक्षा मीटिंग पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा ली जावेगी।
  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से चोरी में उपयोग किये जाने वाले उपकरण (कटर, पाना आदि) जप्त करने पर संबंधित चीता को 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा।
  • चीता पार्टी अपने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थल एवं अवैध गतिविधियों के स्पॉट आदि की जानकारी हेतु पॉकेट डायरी के साथ भ्रमण/चेकिंग डायरी रखेगी।
  • चीता पार्टी द्वारा होटल, लॉज, धर्मशाला, बैंक, कॉलोनी, गुंडे, बदमाश, गोल्ड लोन कम्पनी, एटीएम आदि की सतत् चेकिंग कर अपनी साप्ताहिक डायरी में इसका उल्लेख करेंगें।
  • चीता पार्टी द्वारा सप्ताह में किये कार्य की साप्ताहित डायरी पुलिस अधीक्षक रतलाम को भेजेगी जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा की जावेगी।
  • गश्त में या भ्रमण के द्वौरान तथा वीडीपी पोर्टल के माध्यम ये चोरी गया वाहन पकडऩे पर संबंधित चीता को 10 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा।
  • चीता पार्टी द्वारा शहर में सतत् भ्रमण कर संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की चेंकिग की जावेगी तथा ऐसी चेंकिग में चाकु या अन्य हथियार पकडऩे पर चीता पार्टी को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा।
  • शहर में तेज रफ्तार से बाईक चलाकर कट मारने वाले बाइकर को चिन्हित कर समझाईश दी जाकर आवश्यक होने पर वैधानिक कार्यवाही की जावे।
  • प्रत्येक चीता को दिये गये निर्देश कढाई से पालन किया जावेगा एवं लापरवाही बरतने वाले चीता पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!