• Wed. Oct 28th, 2026

प्रताप नगर ब्रिज पर महिला से सोने का मंगलसूत्र झपट कर भागने के मामले में दूसरे आरोपी को भी थाना स्टेशन रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेढ़ लाख का मंगलसूत्र भी बरामद

BySurendra Jain

Sep 30, 2024

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। करीब एक माह पूर्व शहर प्रतापनगर ब्रिज पर हुई मंगलसूत्र झपटने की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी स्टेशन रोड पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने महिला के गले से झपटे गए डेढ़ लाख रु मूल्य के मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। इस वारदात के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत 29 अगस्त 24 को प्रतापनगर निवासी शिवानी पति रजनीश तिवारी प्रतापनगर ब्रीज से जा रही थी कि उसी समय होंडा एक्टिवा से आया एक अज्ञात व्यक्ति उनके गले का सोने का मंगलसुत्र झपटकर छीनकर भाग गया था। रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 1079/2024 धारा 304 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 10 सितम्बर को आरोपी गोविन्दा उर्फ कल्लु कुमार पिता अशवंत कुमार पासवान उम्र 23 वर्ष निवासी रंगतालाब नई बस्ती गली क्रमांक 03 कोटा थाना रेल्वे कालोनी कोटा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के चलते प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन और सीएसपी अभिनव बारंगे एवम थाना प्रभारी स्टेशन रोड राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड, सीसीटीवी एवम सायबर शाखा की संयुक्त टीम ने आज रविवार को प्रकरण मे फरार आरोपी शाहरुख पिता जुल्फीकार अली उम्र 28 साल निवासी रंगतालाब नई बस्ती थाना रेल्वे कालोनी कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादिया से झपटा गया डेढ़ लाख रु मूल्य का सोने का मंगलसुत्र भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आऱोपी : शाहरुख पिता जुल्फीकार अली उम्र 28 साल निवासी रंगतालाब नई बस्ती थाना रेल्वे कालोनी कोटा राजस्थान
पूर्व मे गिरफ्तार आऱोपी : गोविन्दा उर्फ कल्लु कुमार पिता अशवंत कुमार पासवान उम्र 23 वर्ष निवासी रंगतालाब नई बस्ती गली क्रमांक 03 कोटा थाना रेल्वे कालोनी कोटा राजस्थान
जप्त सामाग्री : सोने का मंगलसुत्र कीमती करीब 1,50,000/- रुपये
पूर्व मे जप्त सामाग्री : होंडा एक्टिवा ग्रे कलर की जिसका नम्बर रूक्क4र्3ंत्र5033 (महु रोड बस स्टेण्ड के सामने मुख्य मार्ग से ) एवं नगदी 1000/- रुपये
सराहनीय भूमिका : फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि कुलदीप देथलिया, उनि शांतिलाल चौहान, उनि राजा तिवारी(रेडियो शाखा), प्रआर. मनमोहन शर्मा (प्रभारी सायबर सेल), प्रआर 790 राजु अमलियार, प्रआर.577 मनोज पाण्डेय, प्रआर हेमंत परमार, आर.138 राजेश परिहार, आर.374 हर्षल शर्मा, आर.612 लोकेन्द्र सोनी, आर. विपुल भावसार(सायबर सेल) आर मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!