• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम में जोरधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, बिजली गिरी; खुले गड्ढे में गिरे बाइक सवार

BySurendra Jain

Sep 30, 2024

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। रतलाम में रविवार को जमकर बारिश हुई। दोपहर 2 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। शाम 4.30 बजे अचानक से तेज मूसलाधार बारिश होने लगी। ऐसा लग रहा था कि आसमान में बादल फट गए। लगातार 2 घंटे तक तेज बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। कई निचली क्षेत्रों में पानी भर गया।
अलकापुरी क्षेत्र में बिजली गिरने से शहर बिजली भी बंद हो गई। बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में खुले खड्?ढे में बाइक सवार गिर गए। जिन्हें आसपास के रहवासियों ने तुरंत निकाला। दो घंटे में करीब 2 इंच बारिश हो गई। रात 8 बजे तक बारिश जारी रही। इसके बाद रिमझिम बारिश होती रही।
सितंबर माह के अंत में जमकर हुई बारिश ने रतलाम शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों को तरबतर कर दिया है। दो दिन से बारिश का मौसम एक्टिव होकर रिमझिम बारिश जारी थी। रविवार शाम होते-होते मौसम बदला और तेज बारिश ने पानी ही पानी कर दिया। शहर के पावर हाउस रोड, डॉट की पुलिया, दो बत्ती फ्रिंगज चौराहा, न्यू रोड, बाजना बस स्टैंड आदि कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरा गया। सड़के तालाब बन गई। कई निचले क्षेत्रों में घरों तक पानी चला गया।
शाम 5 बजे ऐसा लगा रहा था कि शाम बज गई हो। काला घना अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेड लाइट चलाकर वाहन चलाना पड़ा। दो बत्ती क्षेत्र से कई वाहन चालक स्लिप होकर गिरे। दिनदयाल नगर बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे एक गड्ढे में बाइक सवार गिर गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत निकाला।
गांव पलसोड़ा में आवागमन बाधित
रतलाम से 8 किमी दूर पलसोड़ा गांव का मुख्य चौराहा पूरी तरह से जलमग्न हो गया। यहां लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेटी की प्रतिमा तक पानी आ गया। लोगों के घर दुकान के औटले पानी में डूब गया। इस गांव से रतलाम होकर पंचेड़, नौगावां, उसरगार व नामली का सड़क मार्ग है। पानी के कारण यहां का संपर्क टूट गया। रात तक यहां पर बारिश जारी रही थी। गांव के इस मुख्य चौराहे पर घरों व दुकानों में पानी घुस गया।
खेतों में पानी
रतलाम के आसपास के खेतों में पानी भर गया है। सोयाबीन की फसले भी इसमें भिग गई है। कई किसानों ने खेतों में कटाई कर सोयाबीन रखे थे। लेकिन पानी भरने से वह भी खराब हो गए।
अब तक इतनी हुई बारिश
जिले की सामान्य औसत बारिश का आंकड़ा 918.3 है। बारिश के इस मौसम में सामान्य औसत से् ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब तक 1107.25 मिमी बारिश रतलाम जिले में हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 1270 मिमी बारिश हुई थी।
जिले के आलोट की बात करे तो 1176, जावरा 1132, ताल 924, पिपलौदा 717, बाजना 1333, रतलाम 1017, रावटी 1404 एवं सैलाना में 1155 मिमी बारिश हो चुकी है।

You missed

error: Content is protected !!