खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो दिन पूर्व चुराई गई एक बुलेट मोटर साइकिल को बरामद करते हुए बुलेट चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनांक 25 सितम्बर की रात 11 बजे फरियादी के किराये के मकान के सामने से फरियादी रोहित पिता हीरालाल जी मईड़ा उम्र 28 वर्ष निवास परशुराम विहार कॉलोनी रतलाम की रॉयल इनफिल्ड 350 क्लासिक क्रमांक एमपी 43-ईएच-9749 कीमती 150000/ रूपये की चोरी हो गई थी। घटना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 667/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
चोरी,नकबजनी मे अज्ञात आरोपीयो की खोज के लिए थाना सर्कल मे लगातार भ्रमण कर सम्भावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए और संदेहियो से पुछताछ की गयी। लगातार मुखबिरो से सम्पर्क कर चोरी के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है । इसी कडी मे पुलिस टीम ने मुखबीर सुचना पर संदेही राहुल बंजारा पिता प्रकाश बंजारा जाति बंजारा निवासी बंजारा मोहल्ला ग्राम बजली को अभिरक्षा मे लेकर गहनता से पुछताछ की तो राहुल बंजारा ने परशुराम विहार कालोनी रतलाम से बुलेट रायल इन फिल्ड 350 क्लासिक क्रमांक एमपी 43-ईएच-9749 की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट भी जब्त कर ली गई।
महत्वपूर्ण भूमिका
बुलेट चोर को पकडने एवं चोरी गया माल मश्रुका बरामद मे थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी उनि. वी.डी.जोशी, सउनि. अजमेरसिह भुरिया, आरक्षक 161 अर्जुन खिंची, आर 477 इमरान खान का सराहनीय योगदान रहा।
