• Wed. Oct 28th, 2026

श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में सेवा समर्पण

BySurendra Jain

Sep 28, 2024

खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा अनुसार श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में अनेक प्रकार के दान किए जाते हैं। उसी कड़ी में आज काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव व जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने समाज सेवियो की मदद से सिविल सर्जन एम एल सागर को विभिन्न सामग्रियां जिला चिकित्सालय के उपयोग हेतु प्रदान करी। जिसमें 4000 मास्क, लगभग 50 नए कपड़ों का सेट, 6 तकिए, 20 डायपर, एक ब्लड प्रेशर चेक करने की मशीन, 12 टॉवल, 12 चड्डियां, निराश्रित को प्रतिदिन लगने वाली सामग्री( तेल, मंजन, शैंपू ,साबुन) एवं पुराने कपड़े आदि 7 सिविल सर्जन सागर ने जिला चिकित्सालय के सहयोग हेतु काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का धन्यवाद अर्पित करते हुए बताया कि अपने लिए तो हर कोई करता है पर निराश्रित लोगों के लिए कार्य करना वास्तव में बहुत ही प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।
समाजसेवियों का सराहनीय सहयोग
समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में प्रतिदिन निराश्रित लोगों के लिए अनेक सामग्री की आवश्यकता होती है उसी की पूर्ति करने के लिए सामग्री प्रदान करने में सभी समाजसेवी संजीव काबरा (मुंबई) ने पिता स्व मोहनलाल जी काबरा की स्मृति में, सुभाष भटेवरा, गोपाल माहेश्वरी, नितिन पौराणिक, इंजीनियर रवि सक्सेना, दीपक डोसी, भावेश गुजराती एवं सुनीता काकानी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। निराश्रित एवं असहाय लोगों के लिए सहयोग करने पर अध्यक्ष माधव काकानी ने समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति ऑफिस से सुशील शुक्ला, श्रीमती दया आचार्य, वार्ड बॉय गोलू आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!