• Wed. Oct 28th, 2026

गुम हुए 2 लाख कीमत के मोबाइल खोजे : रतलाम पुलिस ने प्रदेश के तीन जिलो व राजस्थान से बरामद कर लोगों को लौटाए

BySurendra Jain

Sep 28, 2024

खबर पक्की, 28 सितंबर, रतलाम। जिले की नामली थाना पुलिस ने गुम हुए 2 लाख से अधिक की कीमत के मोबाइल खोज कर लोगों को लौटाए। गुम मोबाइल पुलिस ने प्रदेश के तीन जिलो व राजस्थान के प्रतापगढ़ से मोबाइल बरामद किए है।
पुलिस ने भारत सरकार द्वारा लांच ष्टश्वढ्ढक्र (ष्टद्गठ्ठह्लह्म्ड्डद्य श्वह्नह्वद्बश्चद्वद्गठ्ठह्ल ढ्ढस्रद्गठ्ठह्लद्बह्ल4 क्रद्गद्दद्बह्यह्लद्गह्म्) पोर्टल व सायबर सेल की की सहायता से गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला है।
शनिवार को नामली थाना में एसडीओपी अभिलाष कुमार भलावी, थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान व टीम द्वारा 16 लोगों को उनके मोबाइल तलाश कर लौटाए। सभी मोबाइल नामी कंपनियों के कुल 16 मोबाइल थे। सभी मोबाइल की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए थी। गुम मोबाइल रतलाम समेत उज्जैन, मंदसौर, एवं राजस्थान के प्रतापगढ़ से बरामद किए है।
थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि यह चोरी के मोबाइल नहीं थे। गुम हुए मोबाइल की शिकायतों के थे। जिन अलग-अलग स्थानों से बरामद किए है। लोग दूसरी सीम लगाकर चला रहे थे। जिनसे बरामद किया है उन संबंधितों को समझाइश दी है। अगर चोरी करे होते तो कार्रवाई की जाती।
इनकी रही भूमिका
मोबाइल तलाशने में नामली थाना के एसआई संतोष अग्निहोत्री, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल शिवराम मोर्य, कुलदीप व्यास एवं सायबर सेल हेड कांस्टेबल मनमोहन शर्मा, कांस्टेबल विपुल भावसार की भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!