• Wed. Oct 28th, 2026

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न

BySurendra Jain

Sep 26, 2024

खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के चयनित जिले के 50 मास्टर वालिंटियर का सामाजिक न्याय विभाग बिरियाखेडी रतलाम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमति संध्या शर्मा, नोडल अधिकारी नशामुक्त भारत अभियान श्री रत्नेश विजयवर्गीय, माय भारत के जिला समन्वयक श्री सौरभ श्रीवास्तव, शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अशोक कुमार, जिला योग प्रभारी श्रीमति आशा दुबे, श्री विक्रम शर्मा आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थो के दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराया जाकर, नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनजागृति एवं चेतना निर्माण किया जाना है।
नशे के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न गतिविधिया/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर उक्त गतिविधियों को भारत सरकार की नशामुक्त भारत अभियान मोबाईल एप्प पर अपलोड किये जाने की प्रकिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के प्रशिक्षणार्थी ने मास्टर वालिंटिंयर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम संचालन श्री रवि जैन ने किया आभार उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमति संध्या शर्मा माना।

You missed

error: Content is protected !!