• Wed. Oct 28th, 2026

जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र का विद्यार्थियों ने किया अवलोकन, स्कूली विद्यार्थियों के किया स्वच्छता संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

BySurendra Jain

Sep 26, 2024

खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्कूली विद्यार्थियों को ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती सीमा अग्निहोत्री की उपस्थिति में जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र का अवलोकन कराकर कचरे की प्रोसेसिंग व गीले कचरे से खाद बनाने की विधि से अवगत कराया।
वार्ड क्रमांक 41 से 45 में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका व पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा आदि ने प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके अलावा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय, समता इन्टरनेशनल विद्यालय व नाहर पब्लिक विद्यालय में विद्यार्थियों से स्वच्छता संवाद किया गया साथ ही दो बत्ती चौपाटी को पूर्णत: पॉलीथीन मुक्त घोषित करते हुए पॉलीथीन का उपयोग ना करने हेतु नागरिकों व दुकानदारों को समझाईश दी गई। उक्त अवसर पर प्राचार्य सुभाष कुमावत, श्रीमती शशिकला रावल, इफ्तेखार अहमद खान, निलेश नाहर, झोन प्रभारी सहित विद्यार्थी व आईईसी टीम उपस्थित थी।
28 सितम्बर को आयोजित होगी चित्रकला प्रतियोगिता
17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार 28 सितम्बर शनिवार को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में सांय 04:00 बजे से स्वच्छता, स्वच्छता से होने वाले लाभ एवं स्वच्छता से संबंधित अन्य विशय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता में ड्रांईग शीट, कलर, ब्रश इत्यादि सामग्री नगर निगम द्वारा प्रदाय की जावेगी। प्रतिभागी चित्रकला प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी हेतु अजय परमार मोबाईल नम्बर 6261550925 पर संपर्क कर सकते है।
नगर निगम द्वारा चित्रकला में रूचि रखने वाले विद्यार्थी व नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में अधिकाधिक की संख्या में भाग लेवें। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जावेगा।
स्वच्छता अभियान के तहत आज विभिन्न गतिविधियों को आयोजन
17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत आज 27 सितम्बर शुक्रवार को सांयकाल 5 बजे दो बत्ती चौपाटी पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त चौपाटी स्टाल दिखाया जायेगा, ब्लैक स्पॉट की सफाई तथा वार्डवार सफाई मित्रों का सम्मान व शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत 27 सितम्बर शुक्रवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

You missed

error: Content is protected !!